आसमान में कल से चमकेगा एक नया सितारा

टाटा ग्रुप का दोबारा एयरलाइंस सेक्टर में उतरने का सपना कल से हकीकत में बदलने जा रहा है।

अपडेटेड Jan 08, 2015 पर 4:09 PM

टाटा ग्रुप का दोबारा एयरलाइंस सेक्टर में उतरने का सपना कल से हकीकत में बदलने जा रहा है। टाटा ग्रुप और सिंगापुर एयरलाइंस की ज्वाइंट वेंचर विस्तारा कल दिल्ली-मुंबई रूट पर पहली उड़ान भरेगी।

जेट एयरवेज और एयर इंडिया के बाद विस्तारा देश की तीसरी फुल सर्विस एयरलाइंस होगी। कंपनी 2 ए320 एयरक्राफ्ट के साथ अपनी सर्विस शुरू कर रही है। विस्तारा जल्दी ही अहमदाबाद के लिए भी सर्विस शुरू करेगी। कंपनी जल्दी ही 3 नए एयरक्राफ्ट अपने बेड़े में जोड़ेगी और 5 सालों में इसकी 20 और एयरक्राफ्ट जोड़ने की योजना है। विस्तारा में टाटा संस की 51 फीसदी और सिंगापुर एयरलाइंस की 49 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।