आसुस ने आज भारत में दुनिया का पहला 4जीबी रैम का स्मार्टफोन लॉन्च किया। इसका नाम है जेनफोन 2 और ये एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें 64 बिट का इंटेल एटम सुपर क्वाड कोर प्रोसेसर है, साथ ही डुएल सिम की फैसिलिटी भी है।
