इंजीनियर्स इंडिया के ओएफएस यानि ऑफर फॉर सेल को शानदार रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी का ओएफएस करीब 2.5 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी का ओएफएस 680 करोड़ रुपए का है। कंपनी के ओएफएस का फ्लोर प्राइस 189 रुपए प्रति शेयर तय हुआ है। ओएफएस 680 करोड़ रुपये का है और इस विनिवेश से सरकार को करीब 637 करोड़ रुपये कमाई का अनुमान है।