Get App

इंडसइंड बैंक के नतीजों पर रहेगी नजर

आवाज़ अनुमान के मुताबिक इंडसइंड बैंक के मुनाफे में 22.5% उछाल की उम्मीद है, जबकि ब्याज आय 20.7% बढ़ सकती है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 13, 2015 पर 8:53 AM
इंडसइंड बैंक के नतीजों पर रहेगी नजर

आज बाजार की नजर इंडसइंड बैंक के नतीजों पर रहने वाली है। सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक इंडसइंड बैंक के मुनाफे में 22.5 फीसदी उछाल की उम्मीद है, जबकि ब्याज आय में 20.7 फीसदी बढ़त देखने को मिल सकती है।

आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में इंडसइंड बैंक का मुनाफा 22.5 फीसदी बढ़कर 516 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में इंडसइंड बैंक का मुनाफा 421 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में इंडसइंड बैंक की ब्याज आय 20.7 फीसदी बढ़कर 967 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में इंडसइंड बैंक की ब्याज आय 801 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें