Get App

इंडसइंड बैंक के मुनाफे में 25.7% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में इंडसइंड बैंक का मुनाफा 25.7 फीसदी बढ़कर 421 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 09, 2014 पर 2:10 PM
इंडसइंड बैंक के मुनाफे में 25.7% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में इंडसइंड बैंक का मुनाफा 25.7 फीसदी बढ़कर 421 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में इंडसइंड बैंक का मुनाफा 335 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में इंडसइंड बैंक की ब्याज आय 17.8 फीसदी बढ़कर 800 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में इंडसइंड बैंक की ब्याज आय 679 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में इंडसइंड बैंक के ग्रॉस एनपीए 1.12 फीसदी से घटकर 1.11 फीसदी रहे। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में इंडसइंड बैंक के नेट एनपीए बिना बदलाव के 0.33 फीसदी पर रहे। रुपये में एनपीए की बात करें तो पहली तिमाही में ग्रॉस एनपीए 620.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 654.4 करोड़ रुपये रहा। नेट एनपीए 184.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 195.6 करोड़ रुपये रहा।

तिमाही आधार पर पहली तिमाही में इंडसइंड बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.75 फीसदी से घटकर 3.66 फीसदी रहा। पहली तिमाही में इंडसइंड बैंक की लोन बुक ग्रोथ 34 फीसदी और क्रेडिट ग्रोथ 24 फीसदी रही। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में इंडसइंड बैंक का कैपिटल एडेक्वेसी रेश्यो 13.83 फीसदी से घटकर 13.11 फीसदी रहा।

साल दर साल आधार पर पहली तिमाही में इंडसइंड बैंक ने 132 करोड़ रुपये के मुकाबले 110.4 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में इंडसइंड बैंक ने 120.5 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की थी। सालाना आधार पर पहली तिमाही में इंडसइंड बैंक का कासा रेश्यो 30 फीसदी से बढ़कर 33 फीसदी रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में इंडसइंड बैंक के एडवांसेज 47,425 करोड़ रुपये से बढ़कर 58,664 करोड़ रुपये रहे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें