Get App

इंडसइंड बैंकः मुनाफे में 25% की बढ़त का अनुमान

आवाज अनुमान के मुताबिक दूसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक के मुनाफे और ब्याज आय में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 13, 2014 पर 10:05 AM
इंडसइंड बैंकः मुनाफे में 25% की बढ़त का अनुमान

आज इंडसइंड बैंक के दूसरी तिमाही के नतीजे आने वाले हैं। सीएनबीसी आवाज के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक के मुनाफे और ब्याज आय में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक का मुनाफा 25 फीसदी बढ़कर 412 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक का मुनाफा 330 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक की ब्याज आय 18.1 फीसदी बढ़कर 826.6 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक की ब्याज आय 700 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें