इंडिगो में हिस्सा खरीदना चाहती है कतर एयरवेज

कतर एयरवेज के मुताबिक अगर इंडिगो 49 फीसदी हिस्सा बेचती है तो कंपनी ये हिस्सेदारी खरीद सकती है।

अपडेटेड Jan 08, 2015 पर 4:03 PM

कतर एयरवेज की ओर से इंडिगो में हिस्सा खरीदा जा सकता है। कतर एयरवेज के मुताबिक अगर इंडिगो 49 फीसदी हिस्सा बेचती है तो कंपनी ये हिस्सेदारी खरीद सकती है। हालांकि कंपनी ने स्पाइसजेट और गोएयर में किसी तरह का हिस्सा खरीदने की बात से इंकार किया है।

कतर एयरवेज के सीईओ अकबर अल बकेर के मुताबिक भारत को कतर एयरवेज के लिए भारत को अपना बाजार खोलना चाहिए। अकबर अल बकेर के मुताबिक कतर एयरवेज भारत में निवेश करने की इच्छुक है। कतर एयरवेज के सीईओ ने मेक इन इंडिया में एविएशन इंडस्ट्री को भी बड़े पैमाने पर शामिल करने मांग की है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।