इंडियन ऑयल का मुनाफा 33.1% घटा

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में का मुनाफा 33.1 फीसदी घटकर 6285 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड May 29, 2015 पर 1:51 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में इंडियन ऑयल (आईओसी) का मुनाफा 33 फीसदी घटकर 6285 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में आईओसी का मुनाफा 9390 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में आईओसी की आय 30.5 फीसदी घटकर 93832 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में आईओसी की आय 1.35 लाख करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में आईओसी का एबिटडा 13646.5 करोड़ रुपये से घटकर 9284 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में आईओसी का एबिटडा मार्जिन 10.1 फीसदी से घटकर 9.9 फीसदी रहा। जनवरी-मार्च तिमाही में आईओसी का ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन 8.7 डॉलर प्रति बैरल रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।