इंडियन बैंक का मुनाफा 34.7% घटा

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में इंडियन बैंक का मुनाफा 34.7 फीसदी घटकर 207.1 करोड़ रुपये रहा।

अपडेटेड Jul 25, 2014 पर 1:17 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में इंडियन बैंक का मुनाफा 34.7 फीसदी घटकर 207.1 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में बैंक का मुनाफा 317.4 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में इंडियन बैंक की ब्याज आय 2.4 फीसदी घटकर 1072 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में बैंक की ब्याज आय 1098 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही-दर-तिमाही आधार पर इंडियन बैंक के ग्रॉस एनपीए 3.67 फीसदी से बढ़कर 4.01 फीसदी रहे। बैंक के नेट एनपीए 2.26 फीसदी से बढ़कर 2.48 फीसदी रहे।

    तिमाही-दर-तिमाही आधार पर इंडियन बैंक के प्रोविजन 593.9 करोड़ रुपये से घटकर 325.6 करोड़ रुपये रहे। बैंक का कैपिटल एडिक्वेसी रेश्यो 12.64 फीसदी से बढ़कर 13.28 फीसदी रहा।

    तिमाही-दर-तिमाही आधार पर इंडियन बैंक की अन्य आय 528 करोड़ रुपये से घटकर 215.2 करोड़ रुपये रही। 30 जून को बैंक का प्रोविजन कवरेज रेश्यो 57.56 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।