इंडिया सीमेंट को 36.6 करोड़ रु का मुनाफा

हालांकि वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में इंडिया सीमेंट की आय 7.3 फीसदी घटकर 1043 करोड़ रुपये रही।

अपडेटेड May 29, 2015 पर 1:19 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में इंडिया सीमेंट को 36.6 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में इंडिया सीमेंट को 157.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

    हालांकि वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में इंडिया सीमेंट की आय 7.3 फीसदी घटकर 1043 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में इंडिया सीमेंट की आय 1125 करोड़ रुपये रही।

    साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में इंडिया सीमेंट का ऑपरेटिंग मुनाफा 119 करोड़ रुपये से बढ़कर 200 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में इंडिया सीमेंट का ऑपरेटिंग मार्जिन 10.6 फीसदी से बढ़कर 19.2 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।