Get App

इंडियाबुल्स हाउसिंग: मुनाफा 23.9% बढ़ा, आय 31% बढ़ी

दूसरी तिमाही में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस का मुनाफा 23.9 फीसदी बढ़कर 555.5 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 21, 2015 पर 11:56 AM
इंडियाबुल्स हाउसिंग: मुनाफा 23.9% बढ़ा, आय 31% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस का मुनाफा 23.9 फीसदी बढ़कर 555.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस का मुनाफा 448.2 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस की आय 31 फीसदी बढ़कर 1985 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस की आय 1514.3 करोड़ रुपये रही थी। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस की अन्य आय 178 करोड़ रुपये से बढ़कर 260.7 करोड़ रुपये रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें