विशाल सिक्का को इंफोसिस की कमान संभाले महीनाभर ही हुआ है और इंफोसिस ने ब्रिटिश पेट्रोलियम के साथ विशाल डील साइन कर ली है। सूत्रों के मुताबिक इंफोसिस और बीपी की ये डील 100 करोड़ डॉलर की हो सकती है। डील के तहत इंफोसिस बीपी के पूरे ग्रुप को 5 साल तक आईटी सर्विस मुहैया कराएगी।
इसके अलावा इंफोसिस को बीपी के बिजनेस एप्लिकेशन को चलाने और बढ़ाने के लिए भी काम करना होगा। जानकारों का कहना है कि 2010 के बाद से बीपी ने आउटसोर्सिंग पर लगाम लगाई थी। इंफोसिस के साथ ये डील संकेत है कि बीपी एक बार फिर आउटसोर्सिंग में कदम रख रही है। साथ ही इंफोसिस के लिए ये डील अच्छी बताई जा रही है क्योंकि इससे क्लाइंट्स और निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा।