डॉ विशाल सिक्का को इंफोसिस की कमान सौंपे जाने के बाद कंपनी ने कई और बदलाव किए हैं। इस संबंध में एस डी शिबुलाल ने टीम के नए स्ट्रक्चर के संबंध में चिट्ठी लिखी है। इसके तहत टीम का साइज छोटा किया गया है। साथ ही अमेरिकी और यूरोपीय कारोबार के लिए नए हेड भी नियुक्त किए गए हैं। संदीप डडलानी अमेरिकी कारोबार को हेड करेंगे जबकि यूरोप कारोबार को राजेश मूर्ति हेड करेंगे।