देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सर्विस कंपनी इंफोसिस ने आर शेषशायी को नॉन-एक्यूजीटिव चेयरमैन के पद पर नियुक्त किया है। आर शेषशायी मशहूर बैंकर के वी कामत की जगह लेंगे। के वी कामत ने ब्रिक्स देशों के नए डेवलपमेंट बैंक के संभावित चेयरमैन के रूप में नाम सामने आने पर कंपनी से खुद को अलग कर लिया है। के वी कामत कंपनी में बोर्ड अध्यक्ष और स्वतंत्र निदेशक के पद पर नियुक्त थे। आर शेषशायी जनवरी 2011 से कंपनी में स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट कमिटी के चेयरमैन के पद पर नियुक्त थे।
