इंफोसिसः कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन की जांच

इंफोसिस ने बीपीओ सब्सिडियरी के सीएफओ को बर्खास्त करने के बाद आज जांच के लिए कमिटी का गठन कर दिया है।

अपडेटेड Nov 20, 2014 पर 1:19 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    इंफोसिस ने बीपीओ सब्सिडियरी के सीएफओ को बर्खास्त करने के बाद आज जांच के लिए कमिटी का गठन कर दिया है। इंफोसिस के मुताबिक कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन के लिए कंपनी के बीपीओ सब्सिडियरी के सीएफओ को बर्खास्त किया गया।

    इंफोसिस ने कहा कि खातों में गड़बड़ी गंभीर नहीं है और इससे कंपनी के कारोबार पर भी कोई खास असर नहीं पड़ेगा। इंफोसिस ने कहा है कि इस मामले से जुड़ी हर जरूरी जांच के लिए कंपनी पूरा सहयोग दे रही है।

    कल ही खातों की गड़बड़ी के मामले में इंफोसिस ने बीपीओ के बिजनेस यूनिट के सीएफओ को बर्खास्त कर दिया था। बीपीओ के सीईओ गौतम ठक्कर ने भी इस मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।