इंफोसिसः सीनियर वीपी का इस्तीफा

नए सीईओ की तलाश से पहले ही इंफोसिस के टॉप मैनेजमेंट में विदाई का सिलसिला जारी है।

अपडेटेड Jun 05, 2014 पर 7:10 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    नए सीईओ की तलाश से पहले ही इंफोसिस के टॉप मैनेजमेंट में विदाई का सिलसिला जारी है। इंफोसिस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट प्रसाद त्रिकुटम ने भी इस्तीफा दे दिया। पिछले हफ्ते ही कंपनी के प्रेसिडेंट और बोर्ड मेंबर बी जी श्रीनिवास ने भी कंपनी को अलविदा कहा था।

    प्रसाद त्रिकुटम का इस्तीफा, कंपनी में एन आर नारायणमूर्ति के लौटने के बाद 12वां बड़ा इस्तीफा है। जून 2013 में नारायणमूर्ति के लौटने के बाद जिन अधिकारियों ने कंपनी से इस्तीफा दिया उनमें वी बालाकृष्णन, बासब प्रधान और अशोक वेमुरी जैसे बड़े नाम शामिल हैं। बोर्ड मेंबर वी बालाकृष्णन ने जुलाई 2013 में कंपनी छोड़ी थी। इसी महीने कंपनी के ग्लोबल सेल्स हेड बासब प्रधान और कंपनी के एक्जीक्यूटिव काउंसिल मेंबर स्टीफन प्रैट ने इस्तीफा दिया था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।