नए सीईओ की तलाश से पहले ही इंफोसिस के टॉप मैनेजमेंट में विदाई का सिलसिला जारी है। इंफोसिस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट प्रसाद त्रिकुटम ने भी इस्तीफा दे दिया। पिछले हफ्ते ही कंपनी के प्रेसिडेंट और बोर्ड मेंबर बी जी श्रीनिवास ने भी कंपनी को अलविदा कहा था।
