इन शेयरों में रही हलचल, जानें क्या है वजह

पीरामल एंटरप्राइजेज ने कनाडा स्थित अपनी कंपनी बीएसटी-कारजेल बेच दी है।

अपडेटेड Jan 13, 2016 पर 4:06 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    पीरामल एंटरप्राइजेज ने कनाडा स्थित अपनी कंपनी बीएसटी-कारजेल बेच दी है। पीरामल ने ये कंपनी स्मिथ एंड नेफ्यू को बेची है। बीएसटी-कारजेल मेडिकल टेक्नोलॉजी सेक्टर की कंपनी है। ये बोनमैरो और दूसरे बारीक फ्रैक्चर के इलाज से जुड़ी तकनीकों पर काम करती है। पीरामल ने ये नहीं बताया है कि ये सौदा कितने में हुआ है। कंपनी ने कहा है कि इस सौदे से उसकी वित्तीय सेहत पर असर नहीं पड़ेगा।

    टाटा पावर ने नॉन कन्बर्टिवल डिबेंचर बेचकर 500 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने ये पैसा प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए जुटाए हैं। डिबेंचर पर स्टेट बैंक के बेस रेट के मुताबिक ब्याज दिया जाएगा। इस डील का मैनेजर कोटक महिंद्रा बैंक था। इस खबर के बाद आज कंपनी के शेयर पर आज थोड़ा दबाव देखने को मिला।

    दीप इंडस्ट्रीज के शेयर में परसेंट से ज्यादा की तेजी देखी गई। कंपनी को सीटीएफ अंकलेश्वर में नैचुरल गेस कंप्रेशन का ञॉलर मिला है। ये ऑर्डर 1 साल के लिए मिला है। और इसकी का कुल मूल्य 7 करोड़ रुपए से ज्यादा है। इस खबर के बाद दीप इंडस्ट्रीज में तेजी देख गई।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।