Get App

इप्का लैब्सः मुनाफा 86.2% घटा, आय 19% घटी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में इप्का लैब्स का मुनाफा 86.2 फीसदी घटकर 18.9 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 30, 2015 पर 1:36 PM
इप्का लैब्सः मुनाफा 86.2% घटा, आय 19% घटी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में इप्का लैब्स का मुनाफा 86.2 फीसदी घटकर 18.9 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में इप्का लैब्स का मुनाफा 136.7 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में इप्का लैब्स की आय 19 फीसदी घटकर 758 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में इप्का लैब्स की आय 936 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में इप्का लैब्स का एबिटडा 231 करोड़ रुपये से घटकर 82.2 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में इप्का लैब्स का एबिटडा मार्जिन 24.7 फीसदी से घटकर 10.84 फीसदी रहा।

अप्रैल-जून तिमाही में इप्का लैब्स को 11.6 करोड़ रुपये का फॉरेक्स घाटा हुआ है। इप्का लैब्स के मुताबिक पहली तिमाही में यूएस एफडीए के इंपोर्ट अलर्ट और फॉरेक्स में उतार-चढ़ाव से नतीजों पर दबाव देखने को मिला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें