इस्तीफा वापस लिया, राहुल बने रहेंगे सीईओ

कंपनी बोर्ड की बैठक में राहुल ने बोर्ड मेंबर्स से अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए माफी मांगते हुए अपना इस्तीफा वापस ले लिया।

अपडेटेड May 06, 2015 पर 9:01 AM

राहुल यादव प्रॉपर्टी सर्च साइट हाउसिंग डॉट कॉम के सीईओ बने रहेंगे। कंपनी बोर्ड की बैठक में राहुल ने बोर्ड मेंबर्स से अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए माफी मांगते हुए अपना इस्तीफा वापस ले लिया।

राहुल ने कुछ दिन पहले कंपनी के सीईओ पद से इस्तीफा देते हुए बोर्ड मेंबर्स और निवेशकों को एक मेल लिखा था। उस ईमेल में उन्होंने कड़े और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था।

इधर पिछले कुछ दिनों से राहुल यादव और निवेशकों के बीच बिगड़ते रिश्तों की खबरें आ रही थी। हाउसिंग डॉट कॉम देश के चर्चित ई-कॉमर्स स्टार्टअप्स में से एक है और इसमें जापान के सॉफ्ट बैंक सहित कई बड़ी वेंचर कैपिटल कंपनियों का निवेश है। फिलहाल हाउसिंग डॉट कॉम का वैल्यूएशन 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा का है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।