ई-कॉमर्स कंपनियों पर शिकंजा कसा, जांच के आदेश

फेस्टिव सेल के जरिए करोड़ों की सेल करने वाली ई-कॉमर्स कंपनियों पर शिकंजा कस सकता है।

अपडेटेड Nov 02, 2015 पर 12:04 PM

फेस्टिव सेल के जरिए करोड़ों की सेल करने वाली ई-कॉमर्स कंपनियों पर शिकंजा कस सकता है। वाणिज्य मंत्रालय एफडीआई नियमों के उल्लंघन के आरोप में कंपनियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। वाणिज्य मंत्रालय ने इस मामले की जांच के लिए आरबीआई और ईडी को खत लिखा है। मंत्रालय ने एफडीआई नियमों के उल्लंघन के आरोप में कंपनियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।

आपको बता दें रिटेलर्स ने कुछ दिन पहले ही स्नैपडील, अमेजॉन और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों की फेस्टिव सेल पर सवाल उठाया था जिसके बाद मंत्रालय ने जांच के लिए ईडी को कहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।