भारत में उड़ान भरने से पहले ही एयर एशिया और इंडिगो की लड़ाई खुलकर सामने आ गई है। कल एयर एशिया के ग्रुप सीईओ टोनी फर्नांडिस ने आरोप लगाया कि इंडिगो उनकी भारतीय उड़ान में रुकावट पैदा कर रही है। टोनी फर्नांडिस ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि भारत को लेकर एयर एशिया के काफी अच्छे प्लान हैं। एयर एशिया को रोकने के लिए इंडिगो जो भी कदम उठाएगी उससे एयर एशिया और मजबूत और स्मॉर्ट होगी।
