Get App

उड़ान भरने से पहले ही एयरएशिया-इंडिगो की लड़ाई

एयर एशिया के ग्रुप सीईओ टोनी फर्नांडिस ने आरोप लगाया कि इंडिगो उनकी उड़ान में रुकावट पैदा कर रही है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 21, 2014 पर 1:53 PM
उड़ान भरने से पहले ही एयरएशिया-इंडिगो की लड़ाई

भारत में उड़ान भरने से पहले ही एयर एशिया और इंडिगो की लड़ाई खुलकर सामने आ गई है। कल एयर एशिया के ग्रुप सीईओ टोनी फर्नांडिस ने आरोप लगाया कि इंडिगो उनकी भारतीय उड़ान में रुकावट पैदा कर रही है। टोनी फर्नांडिस ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि भारत को लेकर एयर एशिया के काफी अच्छे प्लान हैं। एयर एशिया को रोकने के लिए इंडिगो जो भी कदम उठाएगी उससे एयर एशिया और मजबूत और स्मॉर्ट होगी।

इससे पहले भी टोनी फर्नांडिस किसी एयरलाइन का नाम लिए बिना ये आरोप लगा चुके हैं। हालांकि इस बार टोनी फर्नांडिस ने इंडिगो का नाम क्यों लिया, इसपर एयरलाइन ने कोई सफाई नहीं दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें