माइक्रोमैक्स ने एंड्रॉयड फोन बाजार में धूम मचाने के बाद अब विंडोज फोन की तरफ भी कदम बढ़ा दिया है। कम कीमत में हाईटेक तकनीक देने वाली माइक्रोमैक्स ने अपने पहले विंडोज फोन से पर्दा उठाया।
माइक्रोमैक्स ने एंड्रॉयड फोन बाजार में धूम मचाने के बाद अब विंडोज फोन की तरफ भी कदम बढ़ा दिया है। कम कीमत में हाईटेक तकनीक देने वाली माइक्रोमैक्स ने अपने पहले विंडोज फोन से पर्दा उठाया।
10,000 रुपये से कम कीमत पर 8.1 विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के इस फोन के साथ कंपनी स्मार्ट फोन बाजार पर अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है। कंपनी विंडोज फोन कैनवास विन डब्ल्यू121 9,500 रुपये और कैनवास विन डब्ल्यू092 6,500 रुपये में लेकर आई है। दोनों ही फोन ड्यूल सिम वाले हैं। ये दोनों फोन अगले महीने से बाजार में उपलब्ध होंगे।
कैनवास विन डब्ल्यू121 में 5 इंच एचडी आईपीएस IPS डिस्पले, 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाड कोर सीपीयू, 2000 एमएएच बैट्री, 8 मेगापिक्सल कैमरा और 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 1 जीबी रैम और इंटरनल मैमोरी 8 जीबी है जोकि 32 जीबी तक बढ़ सकती है।
कैनवास विन डब्ल्यू092 में 4 इंच एचडी आईपीएस डिस्पले, 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाड कोर सीपीयू, 1,500 एमएएच बैट्री, 5 मेगापिक्सल कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 1 जीबी रैम और इंटरनल मैमोरी 8 जीबी है। सस्ते दाम पर विंडोज फोन उतारकर माइक्रोमैक्स बाजार में मौजूद विंडोज फोन कंपनियों को कड़ी टक्कर देने जा रही है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।