वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एक्साइड इंडस्ट्रीज का मुनाफा 24.1 फीसदी बढ़कर 156 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एक्साइड इंडस्ट्रीज का मुनाफा 125.7 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एक्साइड इंडस्ट्रीज का मुनाफा 24.1 फीसदी बढ़कर 156 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एक्साइड इंडस्ट्रीज का मुनाफा 125.7 करोड़ रुपये रहा था।
हालांकि वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एक्साइड इंडस्ट्रीज की आय 1.2 फीसदी घटकर 1,739 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एक्साइड इंडस्ट्रीज की आय 1,759.8 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में एक्साइड इंडस्ट्रीज का एबिटडा 208 करोड़ रुपये से बढ़कर 258 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में एक्साइड इंडस्ट्रीज का एबिटडा मार्जिन 11.8 फीसदी से बढ़कर 14.8 फीसदी रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।