वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में एक्सिस बैंक का मुनाफा 18.3 फीसदी बढ़कर 1,667 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में एक्सिस बैंक का मुनाफा 1,409 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में एक्सिस बैंक का मुनाफा 18.3 फीसदी बढ़कर 1,667 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में एक्सिस बैंक का मुनाफा 1,409 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में एक्सिस बैंक की ब्याज आय 15.5 फीसदी बढ़कर 3,310.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में एक्सिस बैंक की ब्याज आय 2,865.2 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एक्सिस बैंक के ग्रॉस एनपीए 1.22 फीसदी से बढ़कर 1.34 फीसदी रहे। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में एक्सिस बैंक के नेट एनपीए 0.40 फीसदी से बढ़कर 0.44 फीसदी रहे।
सालाना आधार पर पहली तिमाही में एक्सिस बैंक ने 712 करोड़ रुपये के मुकाबले 387 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में एक्सिस बैंक का कैपिटल एडेक्वेसी रेश्यो (बेसल-3) 16.07 फीसदी से घटकर 15.53 फीसदी रहा।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।