आईसीआीसीआई बैंक के बाद एक्सिस बैंक ने भी अपने लोन की ब्याज दरों में कटौती की है। एक्सिस बैंक ने ये कटौती  0.1 फीसदी की है। हालाकि इसमें कोई बहुत ज्यादा राहत की बात नहीं है। आरबीआई की गाइडलाइंस की वजह से बैकों में ब्याज दरों को कम करने की होड़ लगी है। कटौती के बाद अब एक्सिस बैंक की ब्याज दरें 9.85 फीसदी हो जाएंगी। नई दरें 30 जून से लागू होंगी।