वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एक्सिस बैंक का मुनाफा 19 फीसदी बढ़कर 1916 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एक्सिस बैंक का मुनाफा 1610.7 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एक्सिस बैंक का मुनाफा 19 फीसदी बढ़कर 1916 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एक्सिस बैंक का मुनाफा 1610.7 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एक्सिस बैंक की ब्याज आय 15.2 फीसदी बढ़कर 4062.1 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एक्सिस बैंक की ब्याज आय 3524.9 करोड़ रुपये रही थी।
वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एक्सिस बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.85 फीसदी हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एक्सिस बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.81 फीसदी रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एक्सिस बैंक का ग्रॉस एनपीए 1.38 फीसदी रहा है जबकि वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एक्सिस बैंक का ग्रॉस एनपीए 1.38 फीसदी ही था। तिमाही दर तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एक्सिस बैंक का ग्रॉस एनपीए 4251.2 करोड़ रुपये से 4451.1 करोड़ रुपये हो गया है।
वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एक्सिस बैंक नेट एनपीए 0.48 फीसदी रहा है जबकि वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एक्सिस बैंक का नेट एनपीए 0.48 फीसदी ही था। तिमाही दर तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एक्सिस बैंक का नेट एनपीए 1461.3 करोड़ रुपये से 1543 करोड़ रुपये हो गया है।
वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एक्सिस बैंक के स्लिपेज 583 करोड़ रुपये हो गए हैं। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एक्सिस बैंक एक्सिस बैंक के स्लिपेज 1185 करोड़ रुपये रहे थे।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।