दुनिया की दिग्गज आईटी कंपनी एक्सेंचर ने कंपनी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी का लक्ष्य 2017 तक महिला कर्मचारियों की हिस्सेदारी बढ़ाकर 40 फीसदी करने का है। यही नहीं एक्सेंचर ने ये भी कहा कि महिलाओं की सैलरी भी पुरुषों के बराबर की जाएगी। कंपनी के चेयरमैन और सीईओ ने कहा कि एक अच्छे वर्कप्लेस पर महिलाओं और पुरुषों के बीच भेदभाव नहीं होना चाहिए। आपको बता दें कि एक्सेंचर में कुल 3.60 लाख कर्मचारी है जिसमें महिलाओं की संख्या 1.30 लाख है।
