भारतीय स्मार्ट फोन बाजार में चीनी कंपनियों के बढ़ते दबदबे के बीच ताइवान की कंपनी एचटीसी ने डिजायर सीरीज के दमदार फोन उतारे हैं। कंपनी ने डिजायर 526जी प्लस फोन लांच कर दिया है। 4.7 इंच स्क्रीन वाला ये फोन एंड्रॉएड किटकैट ओएस पर चलता है। 8जीब वाले वैरियंट की कीमत 10,400 रुपये है तो 16जीबी वाले वर्जन के लिए आपको 11,400 रुपये चुकाने होंगे। 8जीबी वाला फोन आपको सिर्फ स्नैपडील पर मिलेगा। लेकिन 16जीबी वाले फोन को आप रिटेल स्टोर्स से भी खरीद सकते हैं।
