एचटीसी ने लॉन्च किए 2 नए स्मार्टफोन

एचटीसी डिजायर 820 और एचटीसी 816 जी. एचटीसी 816 जी डुअल सिम स्मार्टफोन है और इसकी कीमत 18990 रु है।

अपडेटेड Sep 23, 2014 पर 3:56 PM

भारतीय बाजार में एचटीसी ने आज 2 नए स्मार्टफोन लॉन्च किए। एचटीसी डिजायर 820 और एचटीसी 816 जी. एचटीसी 816 जी डुअल सिम स्मार्टफोन है और इसकी कीमत 18990 रुपये है। इसमें 13 मेगापिक्सेल का रियर और 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। भारतीय मार्केट में ये फोन अक्टूबर की शुरुआत में मिलेगा।

वहीं, दूसरी तरफ एचटीसी डिजायर 820 की कीमत का तो कंपनी ने अभी खुलासा नहीं किया है लेकिन ये दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें 64 बिट की प्रोसेसिंग कैपेसिटी के साथ ऑक्टा कोर प्रोसेसर इंस्टॉल किया गया है। एचटीसी डिजायर 820 में 5.5 इंच का एचडी डिसप्ले है और इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। ये स्मार्टफोन बाजार में नवंबर की शुरूआत में मिलेगा।

कंपनी को उम्मीद है कि फेस्टिव सीन में इन स्मार्टफोन को अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। मौजूदा वक्त में भारतीय बाजार में एचटीसी का मार्केट शेयर 5 परसेंट है और कंपनी का लक्ष्य इस मार्केट शेयर को साल के आखिर तक 10 परसेंट करने का है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।