वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 20.1 फीसदी बढ़कर 2381.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 182 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 20.1 फीसदी बढ़कर 2381.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 182 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक की ब्याज आय 23 फीसदी बढ़कर 5511 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक की ब्याज आय 4477 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में एचडीएफसी बैंक का ग्रॉस एनपीए 1.08 फीसदी से घटकर 1.02 फीसदी हो गया है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का नेट एनपीए 0.3 फीसदी से घटकर 0.28 फीसदी हो गया है।
रुपये में एनपीए की बात करें तो तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का ग्रॉस एनपीए 3356 करोड़ रुपये से बढ़कर 3362 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं नेट एनपीए 1007.4 करोड़ रुपये से घटकर 917.3 करोड़ रुपये हो गया है।
तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 4.4 फीसदी से बढ़कर 4.5 फीसदी रहा। साल दर साल आधार पर दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक ने 385.9 करोड़ रुपये से मुकाबले 455.9 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक की अन्य आय 1844 करोड़ रुपये से बढ़कर 2047 करोड़ रुपये रही।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।