Get App

एचडीएफसी बैंक ने जुटाए 1500 करोड़ रुपये

1500 करोड़ रुपये के क्यूआईपी इश्यू के लिए एचडीएफसी बैंक को 7 गुना खरीदार मिले हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 05, 2015 पर 1:45 PM
एचडीएफसी बैंक ने जुटाए 1500 करोड़ रुपये

एचडीएफसी बैंक के पूंजी जुटाने के प्लान को जोरदार रिस्पॉन्स मिला है। 1500 करोड़ रुपये के क्यूआईपी इश्यू के लिए एचडीएफसी बैंक को 7 गुना खरीदार मिले हैं। इस क्यूआईपी का प्राइस बैंड 1057-1067 रुपये था। इसके अलावा एडीआर यानि अमेरिकन डिपॉजिटरी रिसीट से भी कंपनी की योजना करीब 8000 करोड़ रुपये जुटाने की है। अमेरिकी शेयर बाजार में लिस्टेड भारतीय शेयरों को एडीआर कहते हैं।

एचडीएफसी बैंक ने एडीआर को घरेलू कीमत से 10 फीसदी के प्रीमियम पर जारी करने का फैसला किया है। लंबे इंतजार के बाद सीसीईए ने 28 जनवरी को एचडीएफसी बैंक को पूंजी जुटाने की अर्जी दी थी। एचडीएफसी बैंक के बोर्ड ने 19 मई को ही पूंजी जुटाने को हरी झंडी दी थी लेकिन 74 फीसदी विदेशी हिस्सेदारी के मुद्दे पर प्लान अटक गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें