तिमाही-दर-तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में एचसीएल टेक का मुनाफा 13 फीसदी बढ़कर 1834 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की आय 0.9 फीसदी बढ़कर 8424 करोड़ रुपये रही।

तिमाही-दर-तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में एचसीएल टेक का मुनाफा 13 फीसदी बढ़कर 1834 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की आय 0.9 फीसदी बढ़कर 8424 करोड़ रुपये रही।
तिमाही-दर-तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में एचसीएल टेक की डॉलर आय 3.4 फीसदी बढ़कर 140.7 करोड़ डॉलर रही। कंपनी का एबिट 1 फीसदी घटकर 2038 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का एबिट मार्जिन 24.7 फीसदी से घटकर 24.2 फीसदी रहा।
एचसीएल टेक ने 12 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है। एचसीएल टेक का कहना है कि चौथी तिमाही में कंपनी ने 5 करोड़ डॉलर से ज्यादा की कैटेगरी में 1 ग्राहक जोड़ा है। वहीं, 3 करोड़ डॉलर के ज्यादा के 5 और 2 करोड़ डॉलर से ज्यादा के 3 नए ग्राहक कंपनी को मिले हैं।
तिमाही-दर-तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में एचसीएल टेक के अमेरिकी कारोबार में 1.3 फीसदी की ग्रोथ रही। कंपनी के यूरोपीय कारोबार की ग्रोथ 7.4 फीसदी रही। बाकी कारोबार 2.5 फीसदी की दर से बढ़ा।
तिमाही-दर-तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में एचसीएल टेक के एप्लीकेशन सर्विस कारोबार की ग्रोथ 1.5 फीसदी रही। इंफ्रा सर्विसेज कारोबार की ग्रोथ 3.7 फीसदी रही। बिजनेस सर्विसेज की ग्रोथ 17.7 फीसदी, इंजीनियरिंग एंड आरएंडडी सर्विसेज की ग्रोथ 3.8 फीसदी और फाइनेंशियल सर्विसेज की ग्रोथ 9.3 फीसदी रही।
वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में एचसीएल टेक का आईटी सर्विसेज स्टाफ एट्रिशन 16.9 फीसदी रहा। तीसरी तिमाही के मुकाबले चौथी तिमाही में बिजनेस सर्विसेज एट्रिशन 5.8 फीसदी से घटकर 5.3 फीसदी रहा। ब्लेंडेड यूटिलाइजेशन (ट्रेनी को जोड़कर) 84.2 फीसदी से बढ़कर 84.5 फीसदी रही।
एचसीएल टेक के सीईओ के मुताबिक वित्त वर्ष 2014 में कंपनी का प्रदर्शन अच्छा रहा है। कंपनी का राजस्व 5 अरब डॉलर के ऊपर पहुंचा। कंपनी को अच्छा प्रदर्शन जारी रहने की उम्मीद है। रिटर्न ऑन इक्विटी 36 फीसदी रहा, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। वित्त वर्ष 2014 में कंपनी की ईपीएस ग्रोथ 58 फीसदी रही।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।