एटीएफ की कीमतों में 12.5% की कटौती

तेल कंपनियों ने एटीएफ की कीमतों में 12.5 फीसदी की कटौती की है।

अपडेटेड Jan 01, 2015 पर 4:33 PM

तेल कंपनियों ने एटीएफ की कीमतों में 12.5 फीसदी की कटौती की है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के मद्देनजर तेल कंपनियों ने ये कदम उठाया है। एटीएफ की कीमतों के डीरेगुलेशन के बाद दाम में ये सबसे बड़ी कटौती है। मौजूदा कटौती के बाद दिल्ली में एटीएफ की कीमत में 7220 रुपये प्रति किलो लीटर की कमी आएगी जबकि मुंबई में दाम 7800 रुपये से ज्यादा घटेंगे।

अगस्त के बाद जेट फ्यूल की कीमतों में ये छठवीं कटौती है। 1 दिसंबर को एटीएफ के दाम में 4.1 फीसदी की कटौती की गई थी। एटीएफ के दाम कम होने से एयरलाइन कंपनियों को बड़ी राहत मिलेगी क्योंकि इन कंपनियों की कुल ऑपरेटिंग कॉस्ट का 40 फीसदी एटीएफ पर खर्च होता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।