एनआईआईटी का नया अवतार, एनआईआईटी डॉट टीवी लॉन्च

एनआईआईटी ने स्किल डेवलपमेंट के लिए एनआईआईटी डॉट टीवी लॉन्च किया है।

अपडेटेड Oct 07, 2015 पर 1:31 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    एनआईआईटी ने स्किल डेवलपमेंट के लिए एनआईआईटी डॉट टीवी लॉन्च किया है। एनआईआईटी डॉट टीवी एक इंटरनेट टीवी पोर्टल है जो हर डिजिटली कनेक्टेड भारतीय को बिना किसी शुल्क के एनआईआईटी के स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम उपलब्ध करवाएगा। एनआईआईटी डॉट टीवी के जरिए अब कम्प्यूटर, टेबलेट या स्मॉर्ट फोन्स के जरिए कहीं भी और कभी एनआईआईटी के स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम देखे जा सकेंगे।

    शुरुआती चरण में इस प्लेटफॉर्म पर एनआईआईटी के आईटी, बैंकिंग, वित्त, रिटेल औप प्रबंधन से संबंधित 20 स्किल आधारित ट्रेनिंग प्रोग्राम उपलब्ध होंगे जिनको समय-समय पर अपडेट किया जाता रहेगा। कंपनी इस प्लेटफार्म पर आगे चलकर इंडस्ट्री की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए प्रोग्राम भी जारी करेगी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।