एनएचपीसी का मुनाफा घटा, बिक्री बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में एनएचपीसी का मुनाफा 14.4 फीसदी घटकर 616 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Aug 05, 2014 पर 5:09 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में एनएचपीसी का मुनाफा 14.4 फीसदी घटकर 616 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में एनएचपीसी का मुनाफा 719.3 करोड़ रुपये रहा था।

    हालांकि वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में एनएचपीसी की बिक्री 27 फीसदी बढ़कर 2033.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में एनएचपीसी की बिक्री 1600.5 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एनएचपीसी का एबिटडा 1070 करोड़ रुपये से बढ़कर 1317 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में एनएचपीसी का एबिटडा मार्जिन 66 फीसदी से घटकर 64.1 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।