Get App

एनएमडीसी के मुनाफे में 1.6% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एनएमडीसी का मुनाफा 1.6 फीसदी बढ़कर 1593 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 06, 2015 पर 3:27 PM
एनएमडीसी के मुनाफे में 1.6% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एनएमडीसी का मुनाफा 1.6 फीसदी बढ़कर 1593 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में एनएमडीसी का मुनाफा 1567 करोड़ रुपये रहा था। एनएमडीसी ने 4.25 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने का ऐलान किया है।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एनएमडीसी की आय 4.4 फीसदी बढ़कर 2944 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में एनएमडीसी की आय 2823 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एनएमडीसी का ऑपरेटिंग मुनाफा 1902.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 1948 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एनएमडीसी का ऑपरेटिंग मार्जिन 67 फीसदी से घटकर 66.1 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें