Get App

एनएमडीसी: मुनाफा 29.9% घटा, आय 4.8% घटी

पहली तिमाही में एनएमडीसी का मुनाफा 29.9 फीसदी घटकर 711.3 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 12, 2016 पर 8:19 PM
एनएमडीसी: मुनाफा 29.9% घटा, आय 4.8% घटी

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एनएमडीसी का मुनाफा 29.9 फीसदी घटकर 711.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एनएमडीसी को 1015.4 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एनएमडीसी की आय 4.8 फीसदी गिरकर 1720.6 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एनएमडीसी की आय 1806.4 करोड़ रुपये रही थी।

सालाना आधार पर पहली तिमाही में एनएमडीसी का एबिटडा 1102 करोड़ रुपये से घटकर 816.4 करोड़ रुपये हो गया है। साल दर साल आधार पर पहली तिमाही में एनएमडीसी का एबिटडा मार्जिन 61 फीसदी से गिरकर 47.4 फीसदी हो गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें