एनटीपीसी का मुनाफा घटा, बिक्री बढ़ी

चौथी तिमाही में एनटीपीसी का मुनाफा 29.4 फीसदी घटकर 3,093 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड May 15, 2014 पर 6:35 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में एनटीपीसी का मुनाफा 29.4 फीसदी घटकर 3,093 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में एनटीपीसी का मुनाफा 4,381.6 करोड़ रुपये रहा था।

    हालांकि वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में एनटीपीसी की बिक्री 27.2 फीसदी बढ़कर 20,938 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में एनटीपीसी की बिक्री 16,461.8 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में एनटीपीसी का एबिटडा 3,889 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,442 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में एनटीपीसी का एबिटडा मार्जिन 23.6 फीसदी से घटकर 21.2 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।