एनटीपीसीः मुनाफा 16.9% घटा, बिक्री 1.9% बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एनटीपीसी का मुनाफा 16.9 फीसदी घटकर 2071.6 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Oct 31, 2014 पर 1:45 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एनटीपीसी का मुनाफा 16.9 फीसदी घटकर 2071.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में एनटीपीसी का मुनाफा 2493 करोड़ रुपये रहा था।

    हालांकि वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एनटीपीसी की बिक्री 1.9 फीसदी बढ़कर 16582 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में एनटीपीसी की बिक्री 16272 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में एनटीपीसी का एबिटडा 4092 करोड़ रुपये से घटकर 3088 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में एनटीपीसी का एबिटडा मार्जिन 25.1 फीसदी से घटकर 18.6 फीसदी रहा।

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एनटीपीसी की अन्य आय 531 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में एनटीपीसी की अन्य आय 627 करोड़ रुपये रही थी।

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एनटीपीसी का थर्मल पावर लोड फैक्टर 62.26 फीसदी रहा। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में एनटीपीसी का थर्मल पावर लोड फैक्टर 60.33 फीसदी रहा था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।