एनपीएस की रेस से 2 फंड बाहर

डीएसपी ब्लैकरॉक और टाटा म्युचुअल फंड ने एनपीएस की रेस से अपने हाथ खींच लिए हैं।

अपडेटेड Jul 19, 2014 पर 1:39 PM

नेशनल पेंशन सिस्टम यानि एनपीएस को मैनेज करने की रेस से दो फंड बाहर हो गए हैं। डीएसपी ब्लैकरॉक और टाटा म्यूचुअल फंड ने एनपीएस से अपने हाथ खींच लिए हैं। दरअसल सभी एनपीएस फंड मैनेजरों को 0.01 फीसदी की बोली पर फंड मैनेज करना होगा। एनपीएस के लिए 0.01 फीसदी की सबसे कम बोली रिलायंस कैपिटल ने लगाई थी। जिसे बाकि 9 फंड मैनेजरों को मानना था। लेकिन मौजूदा फंड मैनेजर डीएसपी ब्लैकरॉक और टाटा म्यूचुअल फंड इतनी कम बोली में फंड मैनेज करने को तैयार नहीं हुए।

अब नए फंड मैनेजर बिड़ला सनलाइफ समेत आईसीआईसीआई प्रू, कोटक, रिलायंस कैपिटल, एसबीआई, यूटीआई और एलआईसी पेंशन फंड को लाइसेंस मिलेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।