इंडियाबुल्स हाउसिंग का एनसीडी इश्यू 15 सितंबर से 23 सितंबर तक खुल रहा है। इसी पर बात करते हुए कंपनी के वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर गगन बंगा ने बताया कि इंडियाबुल्स हाउसिंग का एनसीडी इश्यू 3,500 करोड़ रुपये का है। जिसके तहत रिटेल के लिए 3 साल पर 8.55 फीसदी, 5 साल पर 8.75 फीसदी और 10 साल पर 9 फीसदी ब्याज तय किया गया है।
गगन बंगा ने कहा कि कंपनी के एनसीडी इश्यू को अच्छे रिस्पॉन्स की उम्मीद है। उन्होंने ये भी कहा कि इस इश्यू के बाद भी कंपनी का कैपिटल एडीक्वेसी रेश्यो 18.5 फीसदी से नीचे नहीं जाने दिया जाएगा। कंपनी का फोकस कर्ज की लागत कम करने पर है। अभी तक कंपनी की कर्ज लागत 0.90 फीसदी तक कम हुई है। इस इश्यू के बाद कंपनी के कर्ज लागत में 0.40 फीसदी तक की और कमी आएगी।
हाउसिंग सेक्टर में डिमांड पर बात करते हुए गगन बंगा ने कहा कि कंपनी का फोकस अफोर्डेबल हाउसिंग पर है। आगे चलकर अफोर्डेबल हाउसिंग लोन ग्रोथ 20 फीसदी से ऊपर रहेगी। उन्होंने ये भी बताया कि आगे कंपनी की दूसरा पब्लिक इश्यू लाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। गगन बंगा के मुताबिक आगे एनपीए स्थिर रहने और प्रोविजनिंग कम होने का भरोसा है।