वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एमआरपीएल का मुनाफा 77.8 फीसदी बढ़कर 720 करोड़ रुपये हो गया है । वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एमआरपीएल को 405 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एमआरपीएल का मुनाफा 77.8 फीसदी बढ़कर 720 करोड़ रुपये हो गया है । वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एमआरपीएल को 405 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एमआरपीएल की आय 15.45 फीसदी घटकर 11588 करोड़ रुपये पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एमआरपीएल की आय 13706 करोड़ रुपये रही थी।
एमआरपीएल एमडी एच कुमार ने सीएनबीसी आवाज़ के साथ बात करते हुए कहा कि पहली तिमाही में कंपनी का जीआरएम 10 डॉलर से ऊपर रहा है। उम्मीद है कि कंपनी अपने पूरे साल के लक्ष्य को आसानी से पार कर लेगी। उन्होंने ये भी बताया की कंपनी में पब्लिक शेयर होल्डिंग बढ़ाने के प्रस्ताव को एजीएम में मंजूरी मिल गई है लेकिन ये कब और कैसे होगा इस पर अभी कोई पक्का निर्णय नहीं लिया जा सका है। कंपनी की आगे एनसीडी के जरिए 3000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है जिसका उपयोग कंपनी के रिफाइनरी के अपग्रेडेशन पर किया जाएगा जिससे की बीएस6 नियमों का पालन किया जा सके।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।