एनसीसी को 42 करोड़ रु का मुनाफा

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एनसीसी का एबिटडा 92 करोड़ रुपये से बढ़कर 174 करोड़ रुपये रहा।

अपडेटेड Feb 11, 2015 पर 1:18 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एनसीसी को 42 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में एनसीसी को 7.3 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एनसीसी की आय 58 फीसदी बढ़कर 2351 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में एनसीसी की आय 1488 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एनसीसी का एबिटडा 92 करोड़ रुपये से बढ़कर 174 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में एनसीसी का ऑपरेटिंग मार्जिन 6.2 फीसदी से बढ़कर 7.4 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।