एनसीसीः मुनाफा 2.5 गुना बढ़ा, आय 6.7% घटी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एनसीसी का स्टैंडअलोन मुनाफा 2.5 गुना बढ़कर 55 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Nov 10, 2015 पर 1:51 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एनसीसी का स्टैंडअलोन मुनाफा 2.5 गुना बढ़कर 55 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एनसीसी का स्टैंडअलोन मुनाफा 22.1 करोड़ रुपये रहा था।

    हालांकि वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एनसीसी की स्टैंडअलोन आय 6.7 फीसदी घटकर 2,096.4 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एनसीसी की स्टैंडअलोन आय 2,246 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में एनसीसी का स्टैंडअलोन एबिटडा 181 करोड़ रुपये से बढ़कर 184.4 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार दूसरी तिमाही में एनसीसी का एबिटडा मार्जिन 8.1 फीसदी से बढ़कर 8.8 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।