आईफोन के शौकीनों के लिए अच्छी खबर, एप्पल 9 सितंबर को नए आइफोन्स लॉन्च कर सकती है। ऐसी खबरें इसलिए हैं क्योंकि कंपनी ने कैलिफोर्निया में एक खास आयोजन रखा है जिसमें मीडिया को भी आमंत्रित किया गया है।
आईफोन के शौकीनों के लिए अच्छी खबर, एप्पल 9 सितंबर को नए आइफोन्स लॉन्च कर सकती है। ऐसी खबरें इसलिए हैं क्योंकि कंपनी ने कैलिफोर्निया में एक खास आयोजन रखा है जिसमें मीडिया को भी आमंत्रित किया गया है।
माना जा रहा है कि 9 सितंबर को कंपनी आइफोन के लेटेस्ट वर्जन 4.7 इंच और 5.5 इंच वाली स्क्रीन के आईफोन 6 से पर्दा उठाएगी। इसके अलावा इसी मौके पर एप्पल स्मार्टवॉच भी लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने इससे पहले 2010 में आइपैड की सीरीज बाजार में उतारी थी। एप्पल के नए जेनेरेशन वाले गैजेट्स में हार्डवेयर के अलावा सॉफ्टवेयर में भी अहम बदलाव किए जाने की खबर है। नए फोन में होम किट और हेल्थ किट जैसे कई फीचर्स जोडे जाएंगे। इसके अलावा नए आइफोन 6 में स्क्रैच रेसिटेंट सफायर डिसप्ले स्क्रीन होने की भी खबर है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।