एप्पल के सीईओ का 4800 करोड़ रु का महादान

टिम कुक ने अभी ये नहीं बताया है कि वो अपनी संपत्ति कहां दान करेंगे।

अपडेटेड Mar 28, 2015 पर 4:34 PM

एप्पल के सीईओ टिम कुक ने अपनी सारी संपत्ति दान करने का फैसला किया है। फॉर्च्यून मैगजीन को दिए इंटरव्यू में टिम कुक ने कहा है कि वो अपने 10 साल के भतीजे की कॉलेज की पढ़ाई के लिए कुछ पैसे छोड़कर बाकी संपत्ति दान कर देंगे।

2011 में स्टीव जॉब्स की जगह एप्पल के सीईओ बने 54 साल के टिम कुक के पास करीब 4800 करोड़ रुपये की संपत्ति है। टिम कुक ने अभी ये नहीं बताया है कि वो अपनी संपत्ति कहां दान करेंगे।

आपको बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और बर्कशायर हैथवे के चैयरमैन वॉरेन बफे ने चैरिटी की मुहिम शुरू की थी और सभी अरबपतियों से अपनी आधी संपत्ति दान करने की गुजारिश की थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।