एप्पल वॉच की आज से ऑनलाइन बुकिंग शुरू

आज सुबह से इस वॉच को दुनियाभर के एप्पल स्टोर्स में जा कर एक्सपीरियंस किया जा सकेगा।

अपडेटेड Apr 10, 2015 पर 8:23 AM

एप्पल वॉच की आज से ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने वाली है। आज सुबह से इस वॉच को दुनियाभर के एप्पल स्टोर्स में जा कर एक्सपीरियंस किया जा सकेगा। एप्पल वॉच 24 अप्रैल से स्टोर्स में बिकनी शुरू हो जाएगी। हालांकि भारत में इसके लॉन्च के बारे में अभी कोई खबर नहीं है पर आप यूएस से इसे मंगवा सकते हैं।

अपनी इस स्मार्ट वॉच के साथ एप्पल अपनी मार्केटिंग स्ट्रैटेजी भी बदल रहा है। स्टोर्स के बाहर ग्राहकों की लंबी लाइन की जगह इस बार ग्राहकों को इनविटेशन के आधार पर स्टोर्स में बुलाया जा रहा है। घड़ी देखने के लिए खास एक्सपीरियंस जोन बनाए गए हैं। और एप्पल स्टोर्स पर सेल्स रिप्रेजेंटेटिव को खास हिदायत दी गई है कि ग्राहकों को एप्पल वॉच खरीदने के लिए ऑनलाइन बुकिंग के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।