कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय को एफटीआईएल-एनएसईएल विलय के बारे में अंतिम फैसला लेने में 3 महीने का समय और लगा सकता है। मंत्रालय ने आरोप लगाया है कि एफटीआईएल की वजह से विलय की प्रक्रिया पूरी होने में समय लग रहा है। इस मामले में आज बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। और 30 अक्टूबर तक इस मामले में अंतिम आदेश आने की उम्मीद है। फिलहाल एफटीआईएल ने केस से जुड़े डॉक्यूमेंट्स मांगे है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने डॉक्यूमेंट्स देखने की आंशिक इजाजत दे दी है। कोर्ट के मुताबिक एफटीआईएल को सभी दस्तावेज देखने का हक नहीं है। कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय 1 हफ्ते में दस्तावेज सौंपेगा।
